छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में जजों के तबादले, 12 डिस्ट्रिक्ट जजों समेत 59 न्यायिक अफसरों के हुए ट्रांसफर…देखें सूची


छत्तीसगढ़ में डिस्ट्रिक्ट जज समेत न्यायिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गए है | मंगलवार देर रात जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 12 डिस्ट्रिक्ट जजों समेत 59 न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जगह पर पोस्टिंग दी गई है |

जजों की तबादला को लेकर जारी आदेश के अनुसार :

* डिस्ट्रिक्ट जज विनय कुमार कश्यप को कवर्धा से राजनांदगांव तबादला किया गया है |
* डिस्ट्रिक्ट जज ओंकार प्रसाद गुप्ता पहले कोंडागांव में थे, जिन्हें बैकुंठपुर में नई पोस्टिंग दी गई है |
* डिस्ट्रिक्ट जज डी. कटकवार पहले सूरजपुर में पोस्टेड थे, जो अब कांकेर में अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे |
* डिस्ट्रिक्ट जज रजनीश श्रीवास्तव को जशपुर जिले से बलौदा बाजार भेजा गया है |
* डिस्ट्रिक्ट जज हेमंत सराफ को कांकेर से सूरजपुर में नई पोस्टिंग दी गई है |
* डिस्ट्रिक्ट जज कांता मार्टिन को दंतेवाड़ा से मुंगेली में नई पोस्टिंग मिली है |
* डिस्ट्रिक्ट जज भीष्म प्रसाद पांडेय का जांजगीर से जशपुर जिले में तबादला किया गया है |
* डिस्ट्रिक्ट जज राजेंद्र प्रधान को बालोद जिले से दंतेवाड़ा में पदस्थापित किया गया है |
* डिस्ट्रिक्ट जज सुमन एक्का को कोरबा से जगदलपुर ट्रांसफर किया गया है |
* डिस्ट्रिक्ट जज के. विनोद कुजूर को बिलासपुर से बालोद में नई पोस्टिंग मिली है |
* डिस्ट्रिक्ट जज भुवनेश्वर राम को कवर्धा फैमिली कोर्ट से कवर्धा भेजा गया है |
* डिस्ट्रिक्ट जज सुरेश कुमार सोनी को दुर्ग से कोंडागांव तबादला किया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp