चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस की पहली बड़ी बैठक 27 को, राजधानी रायपुर में जुटेंगे दिग्गज नेता, विधानसभा वार लेंगे रिपोर्ट


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियों में मंथन का दौर शुरू हो गया है | चुनाव के बाद पहली बार कांग्रेस रायपुर राजीव भवन में एक बड़ी बैठक करने जा रही है, जिसमें प्रदेश के तमाम पदाधिकारी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे |

जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस राजधानी रायपुर में 27 नवम्बर को दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बैठक आयोजित की गई है | जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे, वहीं इस बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बैठक लेंगे, जिसमें चुआव सम्बन्धी हरेक पहलू की रिपोर्ट ली जाएगी | इसके साथ ही चुनाव के बाद आगे की स्ट्रेटेजी को लेकर चर्चा की जाएगी |इसके लिए पार्टी कार्यालय से सभी को उपस्थित होने सुचना भेज दिया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp