कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन, कल ही मनाया था जन्मदिन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है, सोमवार दोपहर दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, तीन दिन पहले स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, वे 93 साल के थे, उन्होंने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था |

मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था, लेकिन वो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे, कई वर्षों तक पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने 1968 में राजनीति में प्रवेश किया था, अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी, इस बीच एक समय ऐसा भी आया जब मोतीलाल वोरा को काफी विवादों का सामना भी करना पड़ा. इस केस की सुनवाई आज भी जारी है |

मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके हैं, गांधी परिवार के बेहद करीबी होने के चलते साल उन्हें पार्टी कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी, हालांकि साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कोषाध्यक्ष का पद अहमद पटेल को सौंप दिया था, बताते चलें कि वोरा हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ठीक हुए थे, लेकिन अपना 93वां जन्मदिन मनाने के अगले ही उनका देहांत हो गया |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp