कांग्रेस की महिला MP को व्हाट्सएप पर भेजता था अश्लील मैसेज और वीडियो, एक माह से परेशान थी सांसद….अब पुलिस ने किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के एक युवक को पंजाब कांग्रेस की महिला सांसद को सोशल मीडिया पर अश्लील बातें करने और अश्लील वीडियो भेजना महंगा पड़ गया, अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के आरोपी युवक को पंजाब पुलिस ने कासगंज पहुंचकर गिरफ्तार किया है, पंजाब पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गई है |

जानकारी के मुताबिक आरोपी पंजाब के मिढोर महोली के एसएस नगर में रहने वाली कांग्रेस की महिला सांसद को एक महीने से वाट्सएप पर अश्लील वीडियो और अश्लील मैसेज भेज रहा था, महिला सांसद ने मिढोर महोली कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, सर्विलांस से मिली जानकारी के बाद पता चला कि मैसेज और वीडियो भेजने वाला कासगंज शहर के अशोक नगर मोहल्ला का रहने वाला नोइल गुटन है, पंजाब पुलिस को आरोपी नोइल गुटन की बीते एक माह से तलाश थी |

पंजाब पुलिस के कासगंज पहुंचने की किसी को भनक नहीं

पंजाब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए यहां 24 घंटे से डेरा डाले हुई थी, लेकिन किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी, इस दौरान पंजाब पुलिस आरोपी को तलाश करती रही और उसके आने-जाने तक की जानकारी जुटाती रही, इसके बाद मंगलवार की शाम पुलिस ने आरोपी नोइल गुटन को उसके घर से दबोच लिया, पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह ने बताया कि इसकी विवेचना एएसपी सिटी पंजाब कर रहे थे, सर्विलांस के माध्यम से कासगंज के अशोक नगर मोहल्ले से नोइल गुटन नाम के युवक को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रहे हैं |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp