कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, CM रमन सिंह ने दिया दंडाधिकारी जाँच का आदेश, मंत्री के बंगले में कचरा फेंकने का भी जांच आदेश


बिलासपुर में कल हुए लाठीचार्ज के मामला ने तूल पकड़ लिया है, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने घटना पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस लाठीचार्ज को लेकर दंडाधिकारी जाँच कराने का ऐलान किया है, साथ ही मुख्यमंत्री के मंत्री अमर अग्रवाल के बंगला पर कचरा फेंकने पर भी जांच करने का आदेश दिया गया है ।
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने जो मंन्त्री के घर में कचरा फेंका, उसे मैं उचित नही मानता हूं, साथ ही कांग्रेस भवन के अंदर जो हुआ,वो भी उचित नहीं है । दोनों घटना निंदनीय है । दोनों मामले ककी दंडाधिकारी जाँच कराने का ऐलान करता हूँ। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
बता दें कि कि कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अमर अग्रवाल के घर कचरा फेंक दिया था, उसके बाद पुलिस ने कांग्रेस भवन में मौजुद कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज कर दिया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp