Trending

कलेक्टर साहब…..जनता त्राहि माम-त्राहि माम कर रही है, बार-बार बिजली बंद होती है, गर्मी और बिजली से परेशान है जनता : शैलेश पांडेय

मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे लोग,बिजली और पानी भी ठीक से नहीं दे पा रही है सरकार,बिना पानी और बिजली के गर्मी में हाल बेहाल है


बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने बिजली गुल के लेकर प्रशासन पर तंज कसा है, शैलेश ने कहा है कि शहर में बिजली और पानी का संकट गहराता जा रहा है, रोज़ रोज़ बिजली का झटका लोगो को लग रहा है दिन और रात मिलकर कम से कम दस बार बिजली जाती है और कई बार बिना कारण के जाती है। गर्मी के दिनों में लोग पानी की समस्या से परेशान है कई मोहल्लों में पानी तक नहीं दे पा रही है सरकार।जनता त्राहि माम त्राहि माम कर रही है।  

उन्होंने कहा है कि शहर हो या ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली और पानी की समस्या है लोगों से दिन भर कॉल आ रहे है लाइट कब आएगी।पेड़ कटाई और आँधी के बावजूद भी घंटों तक बिजली की परेशानी चल रही है।पानी की आपूर्ति भी ठीक से नहीं हो पा रही है जनता का बुरा हाल है और लोग पानी के लिए तरस रहे है।

उन्होंने ये भी कहा कि सरप्लस बिजली वाले राज्य की हालत एसी हो गई है एसा कभी सोंचा नहीं था।पेड़ो की कटाई भी भरी गर्मी में हो रही है जो कि पहले ही हो जानी चाहिए और अब गर्मी में ही सरकार सब काम कर रही है बिजली नहीं है तो पानी भी नहीं मिल पा रहा है और पानी की पाइप लाइन जहां है वहाँ दूसरी लाइन डालने से टूट फूट हो रही है इसलिए भी लोग परेशान है।सरकार का ध्यान लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर भी नहीं हो रहा है। जनता की मूलभूत सुविधा पर सरकार ध्यान दे और कम से कम पानी बिजली की समस्या शहर में न हो।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp