Trending

ऑनली मोदी….नो बाइडन…नो जॉनसन : लोकप्रियता में मोदी दुनिया में टॉप पर, अमेरिका समेत 13 देश के नेताओं को पीछे छोड़ा, 66% लोग उन्हें पसंद करते हैं…यहां देखें ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग


अमेरिका की डाटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने दुनियाभर के नेताओं की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग को लेकर एक सर्वे किया व इन नेताओं की लोकप्रियता का पता लगाया। इस सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले निकले क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जो कुप्रबंधन हुआ, उसके बावजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी दुनिया में सबसे अधिक स्वीकार्य नेता हैं। उनकी लोकप्रियता आज भी सबसे ज्यादा है। मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अब भी अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में आगे चल रहे हैं। उनकी ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 प्रतिशत है। वह कोरोना महामारी के दौर में भी ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के नेताओं से बेहतर पोजिशन पर बने हुए हैं।

दूसरे स्थान पर हैं इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी
बता दें, मॉर्निंग कंसल्ट ने जो सर्वे किया है उसके अनुसार कोरोना महामारी की दूसरी लहर में प्रधानमंत्री मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद भी वह दुनियाभर के अन्य नेताओं की तुलना में शीर्ष पर चल रहे हैं। उनका प्रदर्शन अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में बेहतर रहा। इस अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 65 प्रतिशत है। वहीं, तीसरे स्थान पर मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर काबिज हैं, जिनकी रेटिंग 63 फीसदी है।

वैश्विक नेताओं की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग
मॉर्निंग कंसल्ट ने हमेशा की तरह एक बार फिर से दुनियाभर के नेताओं की अप्रूवल रेटिंग को लेकर सर्वे किया। इस सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरा स्थान इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी (65%) ने हासिल किया। इसके बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (63%), ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (54%), जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (53%), अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (53%), कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (48%), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (44%), दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन (37%), स्पेनिश स्पेन पेड्रो सांचेज़ (36%), ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (35%), फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (35%) और जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा (29%) हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp