LIVE UPDATE

इस IAS की पत्नी बनीं “स्ट्रीट चिल्ड्रेन की मम्मी”!….पढ़ाने से लेकर खिलाने तक ले रखी है जिम्मेदारी

ठेके पर मजदूरी करने वाले कपल का बेटा आदित्य यूपी के लखनऊ में गोमती नगर के फुटपाथ पर रात गुजारता था । दिन में वह इधर-उधर घूमता था और कभी-कभी उसे चाय की दुकान पर तो कभी ढाबे पर काम मिल जाता था जिससे वह कुछ रुपये कमा लेता है । 11 साल के आदित्य का जीवन कई वर्षों से ऐसा ही है । चीथड़े कपड़े पहनने वाला आदित्य के रोज खाने का ठिकाना नहीं होता है । वह अपने माता-पिता को ऊंची इमारतों में काम करते हुए देखता था।

अब आदित्य का जीवन बदल गया है । अब वह अपना ज्यादातर समय विभूतिखंड में रहने वाले आईएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार के घर बिताता है । जितेंद्र कुमार जिनकी पत्नी सीमा गुप्ता ने दो दर्जन से ज्यादा स्ट्रीट चिल्ड्रेन को गोद ले रखा है। सीमा ने बताया कि उनके घर में लगभग 25 ऐसे लड़के लड़कियां रहते हैं जो पढ़ना तो दूर फुटपाथ पर रहकर रोज संघर्ष करते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
March 27, 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में तैनात तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को अरेस्ट कर लिया गया है. उन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि वह कुछ लोगों को एकत्र करके एनजीओ बनाकर मुंह बोली समाज सेवा करने पर वह विश्वास नहीं करती हैं। उन्हें लगा कि सड़क पर रहने वाले ये बच्चे किसी आईएएस के बच्चों की तरह क्यों नहीं जी सकते हैं? इन बच्चों को आईएएस के बच्चों की तरह कपड़े पहनने और डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाने का अधिकार नहीं है? सीमा ने बच्चों को न सिर्फ अपने घर में रखा। वह उन्हें अच्छे कपड़े पहनने को देती हैं। अच्छा खाना खिलाती हैं और उन्हें घर के लॉन में बने क्लासरूम में पढ़ाती भी हैं।

इस नेक काम के लिए सीमा के आईएएस पति भी मदद करते हैं । उन्होंने अपनी प्राइवेट कार और ड्राइवर बच्चों को दे रखा है जो बच्चों को कार से उनके घर तक लाता है और वापस छोड़ने जाता है । अब जब इस काम के बारे में जब दूसरे आईएएस की पत्नियों को पता चला तो उन्होंने भी वादा किया कि वे भी उनके इस नेक काम में मदद करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles