Trending

कोरोना वैक्सीन : पांच चरणों में होगा टीकाकरण, पहले में 31 करोड़ को लगेंगे….आप कब ले पाएंगे कोरोना वैक्सीन की डोज, तारीख से लेकर कीमत तक, ऐप देगा पूरी जानकारी


देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब जल्द ही खत्म होता दिख रहा है. सूत्रों से खबर मिली है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. वैक्सीन की कीमत से लेकर आपको दिए जाने की तारीख तक हर जानकारी इस ऐप से मिल जाएगी. ये ऐप आपको बताएगी कि वैक्सीन आप तक कब पहुंचेगी और कहां पर कितने बजे दी जाएगी. इससे पहले खबर ये भी थी की पोलियों की तरह कोविड वैक्सीन के केंद्र बनेंगे.

प्रधानमंत्री के दौरे के बीच इस तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि देश में वैक्सीन कब तक उपलब्ध हो पाएगी और किसको पहले दी जाएगी। बता दें, वैक्सीन अगले साल की शुरुआत में देश में उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले ही प्रायरिटी ग्रुप तय किए गए हैं। इन ग्रुप्स को पांच चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में डॉक्टरों समेत 31 करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगेंगे। वैसे कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अभी ऐसा कुछ तय नहीं है कि वैक्सीन कब तक आएगी और इसका कितना दाम होगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि वो पांच चरण, जिनमें हैं किस को वैक्सीन लगाई जाएगी:

इस ऐप पर अपनी पर्सनल डिटेल डालने के बाद ये जान सकेंगे कि वैक्सीन कब और किस स्थान पर आपको लगनी है. ताकि आप खुद को मानसिक तौर पर और अपॉइंटमेंट कैंसिल करके उस दिन उपलब्ध रहें. इतना ही नहीं, अगर वैक्सीन आपकी बॉडी पर निगेटिव असर डालती है तो इससे निपटने के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं.

वैक्सीन का अपडेट लेने के लिए 3 शहरों के दौरे पर हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे तीन शहरों के दौरे पर हैं. पीएम मोदी अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जाएंगे. ‘भारत बायोटेक’ द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का ट्रायल जारी है.

‘जाइडस कैडिला’ ने पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 के संभावित टीके का प्रथम चरण का परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण का परीक्षण अगस्त में शुरू किया गया था. कंपनी का दावा है कि वैक्सीन जनवरी 2021 तक आ जाएगी.

आपको बता दें, दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की स्टोरेज फैसिलिटी को तैयार किया जा रहा है, जो दिल्ली की पहली स्टोरेज फैसिलिटी होगी. ये अस्पताल दिल्ली सरकार के कोरोना के इलाज के लिए डेडिकेटेड अस्पतालों में से एक है. जो भी सेंटर से वैक्सीन आएगी यहां रखी जाएगी और डिस्ट्रीब्यूशन का काम यहीं से किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp