Trending

बलात्कारी को बचाने में लगी हुई है BJP, उपचुनाव प्रत्याशी ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी को लेकर CM भूपेश बघेल का बयान


भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रत्याशी बीजेपी ब्रम्हानंद पर रेप का आरोप लगा है। कांग्रेस की शिकायत के बाद आज झारखंड पुलिस गिरफ्तार करने कांकेर पहुंची है। जानकारी के अनुसार पुलिस चारामा के लिए रवाना हो गई। संभावना बढ़ गई है कि ब्रम्हानंद की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि BJP वाले बोले थे आएं ब्रह्मनंद को गिरफ्तार करें। अब जब पुलिस आई तो BJP हाय तौबा क्यों मचा रही है। झारखंड पुलिस अपना काम कर रही है। बलात्कारी को बचाने में BJP लगी हुई है।

आरक्षक केशव सिन्हा के घर पुलिस की दबिश

जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस आरक्षक केशव सिन्हा घर पहुंची है। केशव के घर मुड़खसरा में है। वहीं दबिश के दौरान पुलिस आरोपी फरार निकाला। बता दें कि झारखंड पुलिस ने अब तक तीन लोगों के घर दबिश दी है।

कांग्रेस की हार निकट दिख रही ह़ै.. : बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चार साल से कोई कार्रवाई नहीं हुई है और अब ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने पुलिस कांकेर पहुंची है। अब क्या प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष जागे है। स्पष्ट है कि कांग्रेस को हार निकट दिख रही है। इस षडयंत्र का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्रम्हानन्द नेताम के घर के बीजेपी नेताओं का जमावाड़ा

झारखंड पुलिस के कांकेर पहुंचने के बाद अब BJP कार्यकर्ताओं का जमावड़ा ब्रम्हानन्द नेताम के घर लगाना शुरू हो गया है। चारामा स्थित निवास में BJP के कार्यकर्ता जमा हो रहे। बता दें कि पुलिस बीजेपी प्रत्याशी की गिरफ्तारी से पहले BJP के विरोध का सामना करना होगा।

8 दिसबंर को आएगा परिणाम
भानुप्रतापपुर उपचुनाव की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आएगा। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद दोनों दल बीजेपी और कांग्रेस लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लेकिन अब रेप के मामले में झारखंड पुलिस के कांकेर पहुंचने से बड़ा बवाल मच गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp