LIVE UPDATE

जब एक IAS अफसर ने अपने ही ऑफिस के प्यून का पैर छुआ, फेयरवेल में चपरासी के पैर छुए तो लोगों के आंसू छलके…..बोले, मेरे पिता भी प्यून थे

झारखंड के पलामू जिले में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है. एक आईएएस अधिकारी ने ट्रांफसर के बाद दफ्तर छोड़ते हुए चपरासी के पैर छू लिए और उनसे आशीर्वाद लिया. अब हर तरह इसकी चर्चा हो रही है.

दरअसल पलामू जिले में करीब एक साल तक बतौर उपायुक्त अपनी सेवा देने वाले आइएएस अधिकारी ए दोड्डे तबादले के बाद शुक्रवार जिला छोड़कर जाते समय अपने दफ्तर में चपरासी नंदलाल प्रसाद के पैर छुए.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, डिप्टी कमिश्नर साहब का दूसरे विभाग में ट्रांसफर हो गया है. अब ये IAS अफसर झुककर उस चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का पैर छू रहे हैं. उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं. इसे देखते ही वहां के दूसरे कर्मचारियों की आंखेंं नम हो गई. कुछ लोगों के मन में ये सवाल आया जो अफसर अपने चपरासी को फटकारते हैं. डांटते हैं. आखिर ये अफसर ऐसा क्यों कर रहे हैं. शायद ही कभी किसी ने ऐसा सीन देखा हो. लेकिन इसकी वजह के बारे में आखिर कोई सवाल कैसे पूछ लेता. ये बात तो खुद आईएएस अफसर भी जानते थे. इसलिए बिना सवाल पूछे ही उन्होंने खुद ही जवाब दे दिया.

 IAS Anjaneyulu Dodde viral Video : IAS ए दोड्डे ऑफिस के कर्मचारी नंदलाल के साथ

आईएएस अफसर ने कहा कि मेरे पिता भी प्यून थे. मैं उन्हीं की मेहनत की बदौलत यहां तक पहुंचा हूं. इनके साथ इतने समय तक काम किया. इनके व्यवहार को देखकर मुझे वैसा ही महसूस हुआ. इन अफसर का नाम है ए दोड्डे ( IAS Anjaneyulu Dodde). पलामू जिले में करीब एक साल से इनकी डिप्टी कमिश्नर के पद पर रही थी. जिन प्यून के इन्होंने पैर छूए थे उनका नाम नंदलाल प्रसाद है. अब नंदलाल उऩ अफसर का ये बड़ा दिल देखकर भावुक हो गए. तो आईएएस अफसर ने भी उन्हें गले लगा लिया. अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles