LIVE UPDATE

प्रदेश को जल्द मिलेगी अंतराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी और हॉकी की मैदान, जिम, फिजियो रुम समेत होगी कई सुविधाएं…कलेक्टर ने जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

छतीसगढ़ को जल्द ही मिलने वाली है अंतराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी और हॉकी की मैदान बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र के हॉकी मैदान में बन रहे गैलरी निर्माण और फ्लड लाइट कार्य के साथ निर्माणाधीन कबड्डी मैदान का निरीक्षण किया, उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बता दें कि राज्य स्तरीय खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में हॉकी स्टेडियम में 1029. 75 लाख की लागत से गैलरी निर्माण और फ्लड लाइट का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने मौके पर कार्य का निरीक्षण किया और इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर अवनीश शरण ने परिसर में बन रहे इनडोर कबड्डी हॉल और आउटडोर कबड्डी मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परिसर में संचालित जिम का भी जायजा लिया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर सुविधाओं और प्रशिक्षण के विषय में जानकारी ली। उन्होंने जिम के लिए खरीदे गए उपकरणों का निरीक्षण कर खेल अधिकारी से गुणवत्ता के विषय में जानकारी ली।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त कार्यपालन अभियंता वी एन के शास्त्री, अनुविभागीय अधिकारी प्रियंका मेहता, सहायक उप अभियंता विमल चंद बघेल , खेल अधिकारी एक्का के साथ ही निर्माण एजेंसी से जुड़े लोग मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG NEWS: फेडरेशन ने सीएम साय को लिखा पत्र, शिक्षकों की प्रथम सेवा गणना व वेतन विसगंति दूर करने की मांग

राज्य स्तरीय खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतरार्ई में शासन द्वारा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं इसी क्रम में खेल सुविधाओं को विस्तार देने हॉकी स्टेडियम में गैलरी निर्माण हॉकी महासंघ के मापदंडों के आधार पर किया जा रहा है। सर्व सुविधा युक्त इस गैलरी में 1200 बैठक क्षमता, खिलाड़ियों के लिए लांज, वीआईपी लांज, मीडिया प्रसारण, प्रेस कांफ्रेंस हॉल, ऑफिस की व्यवस्था होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस निर्माण के पूरा होने से खिलाड़ियों को न केवल प्रशिक्षण की उत्कृष्ठ सुविधा मिलेगी साथ ही हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन भी यहां हो सकेंगे। कबड्डी हॉल में मेपल वुड फ्लोरिंग युक्त दो कोर्ट, 500 बैठक क्षमता की दर्शक दीर्घा, क्लास रूम, जिम, फिजियो रुम, ऑफिस , वीआईपी लाउंज की सुविधा रहेगी। कबड्डी मैदान की निर्माण की लागत 480.19 लाख है। इस निर्माण से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भी हो सकेगा।

Related Articles