पुलिस ने चलाई लाखों की शराब पर बुलडोजर, कोर्ट की अनुमति से की गई कार्रवाई
बलौदाबाजार। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने जब्त किये गए अवैध शराब पर आज बुलडोजर चला दिया। शराब की कीमत 50 लाख से ज्यादा तक बताई जा रही है.आबकारी एक्ट के तहत जब्त किये गए शराब को नष्ट करने के लिए न्यायालय से विधिवत अनुमति लेकर शराब की बोतलों पर बुलडोजर चलाया गया।
बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आबकारी एक्ट के तहत पिछले 10-12 सालों में जब्त की गई अवैध शराब को न्यायालय से विधिवत अनुमति लेकर नष्ट की गई है. शराब की कीमत करीब 50 लाख तक बताया जा रहा है.अवैध शराब अलग-अलग थानों से जब्त की गई थी।
ये खबर भी पढ़ें…

इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
बलौदाबाजार के दाहोद स्थित पुलिस लाइन के पीछे पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, आबकारी विभाग के अधिकारी के मौजूदगी में शराब नष्ट किया गया. बताया जा रहा है कि नष्ट की गई शराब 34 हजार लीटर तक है। यह सभी शराब 1934 प्रकरणों में जब्त की गई थी।
ये खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...









