LIVE UPDATE

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र, सड़क सुधार और निर्माण की मांग

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अंबिकापुर-सूरजपुर-बैकुंठपुर-मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) को दो लेन से फोर लेन में विस्तारित करने और इस मार्ग पर अंबिकापुर (जिला सरगुजा) के गांधी चौक से लेकर सूरजपुर जिले के पार्वतीपुरम गांव स्थित कुम्दा मोड़ तक बने बड़े-बड़े गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने का आग्रह किया है।

मंत्री राजवाड़े ने पत्र में लिखा है कि इन गड्ढों के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है और कई घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बार-बार इस समस्या को उनके सामने रखा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा, इस कार्य के लिए मैं और समस्त क्षेत्रवासी सदैव आपके आभारी रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक; मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत
CG-मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक; मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत
May 19, 2026
रायपुर 19 मई 2026// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री राजवाड़े ने इसके साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, को भी पत्र लिखकर एनएच-43 पर गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, जनता की समस्या को समझना और उसे हल करना हमारी प्राथमिकता है। डबल इंजन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में कोई देरी नहीं होने देगी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग; गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- “अब नहीं बख्शेंगे नेटवर्क”
CG-ब्रेकिंग; गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- “अब नहीं बख्शेंगे नेटवर्क”
May 19, 2026
बिलासपुर, 19 मई 2026. बिलासपुर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 किलो गांजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न नहीं होने देगी। क्षेत्र के विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए, वह जनता की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर; बिलासपुर-गेवरा और कोरबा-MEMU ट्रेनें रद्द, रोजाना सफर करने वाले यात्री परेशान, इतने दिनों तक रहेगी रद्द
रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर; बिलासपुर-गेवरा और कोरबा-MEMU ट्रेनें रद्द, रोजाना सफर करने वाले यात्री परेशान, इतने दिनों तक रहेगी रद्द
May 19, 2026
बिलासपुर, 19 मई 2026. South East Central Railway के बिलासपुर मंडल में चल रहे तकनीकी और मेंटेनेंस कार्यों का असर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles