LIVE UPDATE

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोचिया से मिलकर नया-पुराना मिक्स कर धान बेचने वाले किसान की धान को किया गया जब्त

धमतरी जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तरसींवा के उपार्जन केन्द्र में खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने कृषक गोपीचंद द्वारा बेचने के लिए लाए गए 90 क्विंटल 80 किलो धान जब्त किया। धान जब्ती की यह कार्यवाही कोचिया से मिली भगत कर किसान द्वारा पुराने धान को नए धान के साथ मिक्स कर समर्थन मूल्य पर खपाने का आरोप सही पाए जाने पर की गई।

गौरतलब है कि खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम आज तरसींवा धान उपार्जन केन्द्र में गठित निगरानी समिति से प्राप्त सूचना के आधार वहां पहुंची और किसान गोपीचंद साहू द्वारा लाए गए धान का परीक्षण किया। जिसमें मिक्स किस्म का पुराना धान लाना पाया गया। किसान गोपीचंद ने बताया कि रांवा में कुल 6 खसरों में 1.75 हेक्टे. कृषि भूमि है, जिसका पंजीयन उपार्जन केन्द्र तरसींवा में किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसान गोपीचंद के बयान के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा किसान के सभी खसरों का मौका मुआयना किया गया, जिसमें सिर्फ एक खसरे रकबा 0.73 हेक्टे. पर ही धान की कटाई एवं मिंजाई होना पाया गया तथा शेष खसरों पर खेत में धान होना पाया गया।

CG मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का छापा, गौरव समेत अन्य लोगों से ED कर रही पूछताछ

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य अधिकारी ने बताया कि किसान गोपीचंद द्वारा ग्राम रांवा के धान कोचिया देवेन्द्र कुमार के साथ मिलीभगत कर शेष धान की मात्रा 52.48 क्विंटल (मिक्स किस्म का पुराना धान)को उपार्जन केन्द्र में लाकर खपाने की कोशिश की गई। इस प्रकार धान कोचिया के धान को किसान गोपीचंद साहू द्वारा अपने टोकन में फर्जी तरीके से बिक्री करते पाए जाने पर बिक्री हेतु लाए गए 90.80 क्विंटल धान को उपार्जन केन्द्र तरसींवा में गठित निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में खाद्य विभाग एवं उपार्जन केन्द्र तरसींवा में गठित निगरानी समिति के सदस्य बसंती नेताम, चंद्रकला साहू, विकास कुमार साहू, तोषी भूआर्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles