LIVE UPDATE

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, हर महीने 1000 रुपए बना रहा आत्मनिर्भर

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। यह योजना न केवल आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनके परिवारों की जिंदगी भी संवार रही है। ग्राम झालखहरिया की मीना विश्वकर्मा के लिए महतारी वंदना योजना किसी वरदान से कम नहीं।

Mahtari Vandan Yojana: आर्थिक संकट से मिला छुटकारा

फरवरी 2024 से उन्हें हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि मिलने लगी। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने महासमुंद से सब्जी लाकर फेरी लगानी शुरू की। अब उनकी आमदनी बढ़ गई है। जिससे वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। मीना इसे अपनी आर्थिक स्थिरता की नींव मानती हैं और कहती हैं, यह योजना मेरे लिए एक नई उमीद लेकर आई है। इसी प्रकार से बोरियाझर की भोजबाई मोंगरे के लिए यह योजना नया जीवन लेकर आई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा विधायक पर FIR; विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप
CG-भाजपा विधायक पर FIR; विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप
May 28, 2026
अंबिकापुर, 28 मई 2026. सीतापुर में नायब तहसीलदार से कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीतापुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महतारी वंदन योजना से बन गईं आत्मनिर्भर

पति की मृत्यु के बाद वे आर्थिक संकट से गुजर रही थीं, लेकिन मार्च 2024 से इस योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने छह महीने की राशि जोड़कर एक छोटी सब्जी दुकान खोल ली। अब उनके पास स्थायी आय का साधन है। भोजबाई गर्व से कहती हैं कि अब मुझे आत्मनिर्भर होने की खुशी है। मेरा खुद का व्यवसाय है और मैं खुद को सशक्त महसूस कर रही हूं।

इसी तरह ग्राम पंचायत कौन्दकेरा की उषा साहू ने इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि का सदुपयोग कर सब्जी का पसरा लगाया। अब वे प्रतिदिन 200 रुपए की आय अर्जित कर रही हैं। जिससे अपने बच्चों की शिक्षा और घर के खर्चों को आसानी से चला पा रही हैं। उषा भावुक होकर कहती हैं महतारी वंदन योजना ने मेरे जीवन को नई दिशा दी है। अब मैं आत्मनिर्भर हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
May 28, 2026
बेमेतरा, 28 मई 2026. बेमेतरा में जनहितकारी योजनाओं को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिलने जा रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles