LIVE UPDATE

IAS Pooja Khedkar : कौन है ये नखरेबाज ट्रेनी IAS अफसर…लाल बत्ती वाली ऑडी कार, VIP नंबर प्लेट, अलग चैंबर जैसी VIP मांगों से अधिकारी भी हुए परेशान, Chief Secretary ने लिया एक्शन 

IAS Pooja Khedkar 2023 UPSC Topper: आमतौर पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसी कठिन परीक्षा पास करने वाले ज्यादातर लोग देश सेवा का सपना देखते हैं। मगर कुछ कैंडिडेट्स पैसे, पावर और पोजिशन की लालच में ये रास्ता चुनते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पुणे की IAS अधिकारी पूजा खेडकर का। 2023 बैच में UPSC की परीक्षा पास करने वाली पूजा पावर के नशे में इस कदर चूर हुईं कि उनका तबादला हो गया।

विशेष सुविधाओं की मांग

पूजा ने इसी साल 2023 बैच में UPSC की परीक्षा पास की थी। उन्हें महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि ट्रेनिंग शुरू होते ही पूजा ने सभी सीनियर्स की नाक में दम कर दिया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय से विशेष सुविधाओं की मांग की और सुविधाएं ना मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
April 30, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Pooja Khedkar IAS

ऑडी पर लगाई लाल-नीली बत्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा अपनी प्राइवेट लक्जरी कार से चलती थीं। उन्होंने अपनी ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट भी लगवा ली थी। साथ ही उनकी कार पर महाराष्ट्र सरकार का बोर्ड लगा हुआ था। पूजा के सीनियर ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो पूजा वीआईपी नंबर प्लेट वाली सरकारी कार की मांग करने लगीं। इसके अलावा उन्होंने आवास, अपना अलग सरकारी कक्ष, पर्याप्त स्टाफ और एक कांस्टेबल की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कलेक्टर के केबिन पर किया कब्जा

बता दें कि नियमों के अनुसार एक ट्रेनी ऑफिसर को इतनी सुविधाएं नहीं दी जा सकती हैं। कई लोगों ने पूजा खेडकर को समझाने की लाख कोशिश की। मगर वो अपनी हरकतों से नहीं बाज आईं। कलेक्टर अजय मोरे की अनुपस्थिति में पूजा ने ना सिर्फ उनके केबिन पर कब्जा कर लिया बल्कि टेबल से उनकी नेम प्लेट भी हटा दी। पूजा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अजय मोरे की अनुमति के बिना उनके कक्ष से कुर्सी, मेज और सोफे बाहर कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिता ने अधिकारियों को धमकाया

पूजा ने राजस्व सहायक को अपने नाम पर लेटरहेड, विजिटिंग कार्ड, पेपरवेट, नेम प्लेट, शाही मुहर और इंटरकॉम उपलब्ध कराने का आदेश दे दिया। खबरों की मानें तो पूजा के पिता रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी हैं। ऐसे में उन्होंने भी अपनी बेटी की मांग पूरी करने के लिए अधिकारियों पर दबाव डाला और बात ना मानने पर परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली।

UPSC 2023 में मिली 841 रैंक

एक आरटीआई में पता चला कि पूजा खेडकर ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी से IAS अधिकारी बनी हैं। UPSC 2023 के नतीजों में पूजा ने 841 रैंक हासिल की थी। हालांकि आरक्षण के तहत पूजा IAS बन गईं। पूजा के पिता ने एक हलफनामें में बताया कि उनकी कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये है।

Puja-Khedkar Pune Ias

मुख्य सचिव ने किया तबादला

पूजा से परेशान होकर पुणे कलेक्टर डॉक्टर सुहास दिवासे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने पूजा पर कार्रवाई करने की अपील की थी। लिहाजा मुख्य सचिव ने पूजा का तबादला कर दिया। पूजा को पुणे से ट्रांसफर करके वाशिम में न्यूमेरी असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।

Related Articles