LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में पहली बार जटिल स्पाइन सर्जरी: सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी ने रचा इतिहास, मुम्बई के दिग्गज सर्जनों ने संभाली कमान, मरीजों को मिली राहत

First Spine Surgery Camp CG: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। बिलासपुर स्थित शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, कोनी ने पहली बार जटिल स्पाइन सर्जरी कर प्रदेश को सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।

मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने संभाली कमान
इस विशेष स्पाइन सर्जरी कैम्प में मुंबई से आए विशेषज्ञ सर्जनों की टीम ने हिस्सा लिया। टीम में डॉ. शेखर भोजराज, डॉ. रघुप्रसाद वर्मा, डॉ. प्रेमिक नागाड, डॉ. प्रमित पावसकर और डॉ. विस्मय हरकरे जैसे अनुभवी डॉक्टर शामिल रहे। कैम्प के सफल संचालन में प्रबंधन सहयोगी रोशन कुले की भी अहम भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़: अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है….मुख्यमंत्री ने PM मोदी व अमित शाह का जताया आभार
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़: अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है….मुख्यमंत्री ने PM मोदी व अमित शाह का जताया आभार
April 4, 2026
रायपुर, 4 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 31 मार्च 2026 को माओवादी आतंक से मुक्त होने पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले दिन ही तीन जटिल ऑपरेशन सफल
तीन दिवसीय इस कैम्प में पहले दिन ही तीन जटिल स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं। मरीजों का चयन सीटी स्कैन, एमआरआई और रक्त जांच के आधार पर किया गया। 4 अप्रैल को भी तीन और ऑपरेशन किए जाने की योजना है।

3 से 4 घंटे तक चलती है हर सर्जरी
विशेषज्ञों के अनुसार, प्रत्येक सर्जरी में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है। यह अत्याधुनिक और जटिल प्रक्रिया होती है, जिसमें एनेस्थेसिया, रेडियोडायग्नोसिस, ऑर्थोपेडिक और न्यूरो सर्जरी विभागों का समन्वय बेहद जरूरी होता है। नर्सिंग स्टाफ ने भी इस दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Mahtari Vandan Yojana e-KYC: महतारी वंदन योजना की किस्त के लिए कराना होगा e-KYC, वरना नहीं मिलेगी राशि, जानिए कैसे पूरी करें प्रोसेस
Mahtari Vandan Yojana e-KYC: महतारी वंदन योजना की किस्त के लिए कराना होगा e-KYC, वरना नहीं मिलेगी राशि, जानिए कैसे पूरी करें प्रोसेस
April 4, 2026
Mahtari Vandan Yojana e-KYC: महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. महिला सशक्तिकरण के लिए हर महीने 69 लाख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
इस ऐतिहासिक मौके पर संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त रितेश अग्रवाल, सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और अस्पताल के एमएस डॉ. बी.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आगे भी होंगे ऐसे कैम्प
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सुपर स्पेशलिटी कैम्प नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में जुए पर बड़ी कार्रवाई: 9 जुआरी गिरफ्तार… लग्जरी कार, मोबाइल, रकम समेत 45 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में जुए पर बड़ी कार्रवाई: 9 जुआरी गिरफ्तार… लग्जरी कार, मोबाइल, रकम समेत 45 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
April 4, 2026
बिलासपुर। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर के सिविल लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles