CRPF जवान ने की आत्महत्या : सर्विस रायफल AK-47 से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
दंतेवाड़ा में एक सीआरपीएफ के जवान ने अपनी सर्विस AK-47 रायफल से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली है, यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है, घटना की जानकारी मृतक जवान के परिवार को दे दी गई है, वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक crpf 195 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ प्र.आर. विपिन्द्र चन्द्र सी कंपनी में पदस्थ था, इस दौरान जवान आज सुबह करीब 10:30 बजे जवान अपने बैरक में गया और इसी दौरान जवान ने अपनी सर्विस रायफल AK-47 से खुद को गोली मारी, गोली उनके गले पर जाकर लगी, घटना के बाद जवान को तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक जवान के परिजनों को दे दी गई है।