LIVE UPDATE

प्राइवेट कंपनी में काम के साथ क्रैक किया UPSC, अब बनने जा रहा है उपमुख्यमंत्री का OSD,जानिए आखिर सुर्खियों में क्यों बने हैं यह IAS Officer

केरल के त्रिशूर जिला कलेक्टर कृष्ण तेजा को राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग पुरस्कार के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर कृष्णा तेजा को आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के OSD बनाया जा सकता है, इसके लिए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इसके लिए मंजूरी दे दी है,

बता दें कि केरल के त्रिशूर में जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत कृष्ण तेजा को राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग पुरस्कार के लिए चुना गया है। कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी थी और समाज में गरीबी दूर करने के उनके प्रयासों की सराहना की थी। जिसके बाद कलेक्टर कृष्ण तेजा ने राज्य सचिवालय में पवन कल्याण से मुलाकात की है। इससे पहले पवन कल्याण ने कई मौकों पर केरल में पंचायत राज व्यवस्था और ग्रामीण विकास की सराहना की है। बताया जा रहा है कलेक्टर को बहुत जल्द उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का OSD नियुक्त किया जा सकता है, इसके लिए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इसके लिए मंजूरी दे दी है,

ये खबर भी पढ़ें…
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि इनका नाम एमवीआर कृष्ण तेजा हैं। आईएएस ऑफिसर कृष्णा तेजा वर्ष 2015 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। यह मूल रुप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले हैं। उन्होंने पलनाडु जिले के चिलकलुरिपेटा से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। साल 2009 में कृष्ण तेजा ने जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, काकीनाडा से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हैं। सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने से पहले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट कृष्ण तेजा ने विभिन्न सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम किया है। आईएएस ऑफिसर कृष्ण तेजा पवन कल्याण के स्पेशल ऑफिसर ऑन ड्यूटी बनने की संभावना है। फिलहाल आईएएस ऑफिसर कृष्ण तेजा केरल के त्रिशूर के जिला कलेक्टर के रुप में कार्यरत हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles