LIVE UPDATE

कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, SDO, पंचायत सचिव निलंबित, तकनीकी सहायक बर्खास्त, ठेका कंपनी ब्लैक लिस्टेड, जानें पूरा मामला

सरगुजा संभाग कमिश्नर ने केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अफसर, ठेका कंपनी और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, कमिश्नर ने जनपद पंचायत सोनहत में पदस्थ आरईएस के एसडीओ जगन्नाथ सिदार को निलंबित कर दिया है, वहीं ग्राम पंचायत कैलाशपुर में नाली निर्माण में अनियमितता के आरोप में पंचायत सचिव रामप्रकाश को निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही तकनिकी सहायक संतोष कुर्रे को बर्खास्त कर दिया गया है, वही ठेका कंपनी को ब्लैक लिस्ट  कर दिया गया है।

जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम कैलाशपुर में मनरेगा और पन्द्रहवें वित्त की मद से एक पक्की नाली बनाने का कार्य स्वीकृत किया गया था, जिसमें ग्राम पंचायत में बनने वाली पक्की नाली के निर्माण में काफी भ्रष्टाचार और लापरवाही का होना पाया गया था, एसडीओ आरईएस जनपद पंचायत सोनहत जगन्नाथ सिदार के खिलाफ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10(4) के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG NEWS : जांच के लिए पहुंची शिक्षा विभाग की टीम पर स्कूल प्रबंधन ने फेंके अंडे और पानी

नाली निर्माण में होने वाली लापरवाही के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसकी जांच को लेकर टीम बनाकर पूरे मामले की जांच की गई जिसमें जांच में सही पाया गया, जिसके बाद जनपद पंचायत सोनहत में पदस्थ आरईएस के एसडीओ जगन्नाथ सिदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है, तकनीकी सहायक सुरेश कुर्रे को पद से हटाते हुए नाली निर्माण कार्य में सप्लाई करने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट में दर्ज कर दिया गया है। ग्राम पंचायत कैलाशपुर में नाली निर्माण में अनियमितता के आरोप में पंचायत सचिव रामप्रकाश को निलंबित कर दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles