LIVE UPDATE

CG- TI Suspend News: आईजी की बड़ी कार्रवाई, टीआई को किया सस्पेंड, इस मामले में गिरी गाज …

CG- TI Suspend News: बिलासपुर। कोनी टीआई ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपियों के पुराने मामलों की जानकारी कोर्ट में पेश नहीं किया। इसके कारण आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसे गंभीर चूक व लापरवाही मानते हुए आईजी डा संजीव शुक्ला ने कोनी टीआई नवीन देवांगन को निलंबित कर दिया है।

कोनी क्षेत्र के लोफंदी गांव में कुछ दिनों पहले महुआ शराब पीने से मौत का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद एसपी रजनेश सिंह ने अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर सात लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। पुलिस ने आरोपियों के पुराने मामलों की जानकारी अपनी जांच में शामिल नहीं किया। इधर आरोपियों ने न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन लगाया। इसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने सात आरोपित को जमानत दे दी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
May 25, 2026
बिलासपुर, 24 मई 2026। जिले के कोनी थाना परिसर से वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला आईजी संजीव शुक्ला के संज्ञान में आया। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए कोनी टीआई को फटकार लगाई। गंभीर लापरवाही मानते हुए कोनी टीआई नवीन देवांगन को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र बिलासपुर तय किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles