Trending

CG Tehsildar suspended: राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, किसान ने तहसील कार्यालय में खाया था जहर


रायपुर 17 मार्च 2025। किसान की आत्महत्या की कोशिश मामले में विष्णु सरकार ने सख्त रवैय्या अपनाया है। इस मामले में सरकार ने तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया है। शासन ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है | इस मामले में कांग्रेस ने जांच कमेटी गठित की थी।

दरअसल पिछले दिनों बलौदाबाजार भाटापारा तहसीलदार के तहसीलदार कुणाल सवैंया से प्रताड़ित होकर किसान ने अपने बेटे के साथ तहसील कार्यालय में जहर खा लिया था।  जिसके बाद सुहेला तहसील में किसान को प्रताड़ित करने वाले तहसीलदार कुणाल सर्वेया पर राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है।  छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव अन्वेष घृतलहरे ने निलंबन आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेव नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया गया है।

दरअसल बीते 12 मार्च को सुहेला तहसील कार्यालय परिसर में किसान हीरालाल साहू ने जमीन विवाद मामले में क्षुब्ध होकर जहर खाया था। तहसीलदार कुणाल सर्वेया पर परिजनों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इस घटना में किसान की हालत गंभीर है, जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp