CG Teacher Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी, सीएम ने पोस्ट कर दी जानकारी, नोट करें तारीख

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्यापम ने वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।
सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है. 15 अक्टूबर 2025 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता पदों के लिए अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम इस प्रकार है—
सहायक शिक्षक – 11 अक्टूबर 2026
शिक्षक – 25 अक्टूबर 2026
व्याख्याता – 29 नवंबर 2026
तीनों परीक्षाएं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित की जाएंगी। व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि यह संभावित तिथियां हैं, जिनमें आवश्यकता पड़ने पर संशोधन किया जा सकता है।
परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।









