LIVE UPDATE

स्टिंग ऑपरेशन में फंसे BJP सांसद लखन साहू को पार्टी भेजेगी कारण बताओं नोटिस….स्टिंग को रमन सिंह ने बताया साजिश, कहा- चुनाव के समय इस तरह के स्टिंग होते रहते है

बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण साव के नामांकन रैली में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सांसद लखनलाल साहू स्टिंग ऑपरेशन वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि सांसद लखनलाल साहू को पार्टी कारण बताओं नोटिस भेजेगी |

डॉ रमन सिंह ने स्टिंग ऑपरेशन को एक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि बीजेपी सांसद को फसाने के लिए साजिश किया गया है , लखनलाल साहू सीधे साधे है, उन्हें फसाया गया है | रमन सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह के स्टिंग ऑपरेशन होते रहते है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही रमन सिंह ने कहा कि बिलासपुर सीट पर बीजेपी फिर से बेहतर प्रदर्शन करेगी और केंद्र में इस फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी, बिलासपुर से बीजेपी हमेशा जीतते आई है, इस बार भी हमें विश्वाश की बीजेपी जीतेगी |

बता दें कि बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू को लेकर एक न्यूज़ चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन का एक समाचार प्रकाशित किया है, जिसमें सांसद लखनलाल साहू अपने ही पार्टी की पोल कर रहे है | सांसद ने अपने कमरे में कालाधन के करोडो रूपए होने की बात कही है, इसके साथ ही लखनलाल साहू ने पीएम मोदी के कार्यों पर सवाल उठाए है |

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *