कर्नाटक के मांडया में नहर में गिरी बस, 15 लोगों की मौत ,मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चें


कर्नाटक के मांड्या जिले में एक बस नहर में गिरने से 15 लोगो की मौत हो गई है, मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चें बताया जा रहा है, दुर्घटना आज शनिवार को पांडवपुरा तालुका के कंकणमरदी में हुई है, बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच चूका है, बचाव कार्य अभी जारी है |

मिली जानकारी के अनुसार बस मांडया से पांडवपुरा जा रही थी इसी दौरान बस नहर में गिरने के बाद पानी में डूब गई, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चें हैं जो स्कूल से वापस लौट रहे थे, अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुका है और बचाव कार्य जारी है |

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया और वे तत्काल दुर्घटनास्थल रवाना हो गए. वहीं वरिष्ठ अधिकारी और फायर-इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी फौरन घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया कि कुमारस्वामी ने जिले के प्रभारी मंत्री सी एस पुत्तराजू और जिले के उपायुक्त से इस बारे में बातचीत की और उन्हें तत्काल दुर्घटनास्थल पहुंचने और बचाव कार्यो की निगरानी करने का निर्देश दिया | स्थानीय लोगों के सहायता से नहर से लोगों को निकाला जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp