LIVE UPDATE

सट्टा मार्केट ने बिछाई बिसात!…सट्टा बाजार लगा रहा है बिलासपुर में शैलेश पांडेय की जीत पर दांव, जानिए अमर अग्रवाल पर क्या है भाव

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के सियासी धमाचौकड़ी के बीच सट्टा बाजार गर्म हो गया है। प्रत्याशियों की जीत-हार पर करोड़ों रुपये दांव पर लगाए जा रहे हैं । बिलासपुर समेत कई विधानसभा में कांटे की टक्कर को देखकर सटोरियों की व्यस्तता बढ़ गई है । बिलासपुर में चुनावी माहौल को देखते हुए सट्टेबाजों ने बड़ा दांव खेलना शुरू कर दिया है । कहीं पर कांग्रेस का दाम आसमान छू रहा है तो कहीं भाजपा प्रत्याशी टॉप पर सट्टेबाजों की लिस्ट में शामिल है । हर रोज सट्टे का भाव ऊपर व नीचे हो रहा है ।

मतदान के पहले चुनावी माहौल को देखते हुए सभी विधानसभाओं की स्थिति आगामी कुछ दिनों में साफ हो जाएगी |  सट्टेबाजों ने आंकलन कर लिया कि किस विधानसभा में कौन बाजी मारेगा? लोगों ने जीत-हार पर करोड़ों रुपये लगा दिए हैं । वोटरों के मूड को देखते हुए सट्टेबाजों ने पार्टियों के भाव अलग-अलग लगा रखे हैं । कहीं पर कांग्रेस प्रत्याशी के भाव को ऊपर रखते हुए भाजपा को डाउन कर दिया । दूसरी तरफ कई विधानसभाओं में भाजपा ऊपर है और कांग्रेस को दूसरे नंबर पर आ गई ।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सट्टा लगाने वालों के फेवरेट बने शैलेश पांडेय

सट्टा लगाने वाले लोग कांग्रेस उम्मीदवार शैलेश पांडेय  को अपना फेवरेट बता रहे हैं ऐसे में शैलेश पांडेय की जीत का भाव पिछले दो तीन दिनों से काफी ऊपर रखा गया है, जबकि भाजपा उम्मीदवार अमर अग्रवाल का भाव काफी कम रखा गया है | बिलासपुर में सट्टेबाजों ने कांग्रेस पर दांव खेला है । शहर में कांटे की टक्कर को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय का भाव 1 रुपये में 80 पैसे तक देने को तैयार हैं । जबकि, भाजपा प्रत्याशी का रेट कम कर दिया, भाजपा प्रत्याशी को लेकर 1 रूपए में 1 रुपये 10 पैसे मिल रहा है  | यह पहली दफा है कि शहर के माहौल को देखते हुए कांग्रेस पर सट्टेबाजों ने ऊंचा रेट लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles