SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर

रायपुर 27 अगस्त 2026। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं। दिप्ती गौते के PSC का एग्जाम कंट्रोलर बनाया गया है, जबकि ऋतु वर्मा को प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं विनय अग्रवाल सरगुजा निगम कमिश्नर बनाये गये हैं।
