रायपुर में ‘बैग लेकर फरार’ Rapido चालक: Rapido बुक किया था सफर के लिए, चालक बैग लेकर हुआ फरार! 2 मोबाइल समेत सामान ले उड़ा

सफर खत्म होने से पहले ही ‘बैग लेकर भागने’ वाले इस मामले ने Rapido जैसी ऐप आधारित कैब सेवाओं में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


रायपुर, 17 अगस्त 2026। राजधानी में Rapido चालक की कथित करतूत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर पहुंचने के लिए Rapido से स्कूटी बुक की, लेकिन मंजिल पर पहुंचते ही चालक महिला का बैग लेकर स्कूटी समेत फरार हो गया। बैग में दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान रखा था।

शास्त्री चौक से आमापारा तक लिया सफर

पुलिस के मुताबिक श्रीजन विला, भीम नगर निवासी महिला निजी नौकरी करती है। 16 अगस्त की शाम करीब 4:15 बजे उसने सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन से Rapido एप के जरिए स्कूटी बुक की थी।

कुछ देर बाद नीले रंग की Ola स्कूटी लेकर चालक पहुंचा। चालक ने नीले रंग का रेनकोट पहन रखा था। महिला शास्त्री चौक से आमापारा चौक तक उसके साथ गई। रास्ते में महिला ने फल खरीदे और उन्हें अपने बैग में रख लिया।

सामान ज्यादा होने के कारण उसने बैग स्कूटी पर चालक के पैरों के पास रख दिया। महिला के मुताबिक, उसने चालक के सामने ही बैग में दो मोबाइल फोन भी रखे थे।

उतरते ही स्कूटी भगाकर ले गया बैग

इसके बाद दोनों वंदना ऑटो होते हुए भीम नगर पहुंचे। जैसे ही महिला स्कूटी से उतरी और अपना सामान उठाने लगी, चालक ने अचानक स्कूटी स्टार्ट की और बैग लेकर फरार हो गया।

महिला ने शोर मचाकर चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार में निकल गया। चालक ने किराया भी नहीं लिया और बैग लेकर फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब Rapido चालक की तलाश में पुलिस

घटना के बाद महिला ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात Rapido चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब Rapido बुकिंग से जुड़ी जानकारी, वाहन की पहचान और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp