CM साय ने मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा, बोले- हर घर लहराए तिरंगा, यही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि


रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तिरंगा देश की राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगे को देखते ही हर भारतीय का मन गर्व और राष्ट्रप्रेम से भर उठता है। यह देश के करोड़ों नागरिकों को एकता के सूत्र में बांधने वाला राष्ट्रीय गौरव है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ने की पहल की थी। आज यह अभियान एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। गांव से लेकर शहर तक घर-घर लहराता तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के समर्पण को दर्शाता है।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगे को नमन करते हुए उन स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए, जिनके संघर्ष और बलिदान के कारण देश को स्वतंत्रता मिली।

शहीद वीर नारायण सिंह को किया याद

सीएम साय ने स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की धरती ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया, जिन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि महान जनजातीय नायक ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। छत्तीसगढ़ के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और संघर्ष प्रदेश की गौरवशाली विरासत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ रहा ‘हर घर तिरंगा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है। जब बच्चे और युवा अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं तो उनके भीतर राष्ट्र के प्रति गौरव, जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना मजबूत होती है।

2047 तक विकसित भारत का संकल्प

सीएम साय ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के असंख्य बलिदानों से मिली है और अब इस स्वतंत्रता को मजबूत और सार्थक बनाना हर नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे की छांव में सभी भारतीय एक हैं और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इसी राष्ट्रीय चेतना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने और एकजुट होकर विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp