Trending

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी


रायपुर, 19 जून 2026. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक, संजय अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद योग एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में आयोग राज्यभर में योग जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष का निधन हो गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त था। अब सरकार ने संजय अग्रवाल की नियुक्ति कर आयोग को नया नेतृत्व प्रदान किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp