LIVE UPDATE
Trending

श्रमिकों के बच्चों को डॉक्टर बनने का मौका: ESIC के 20 मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें रिजर्व, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर, 28 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा (MBBS/BDS) के क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई थी, जिसे बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दिया गया है।

NEET UG के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

श्रमायुक्त कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन आरक्षित सीटों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन NEET UG परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। जो भी विद्यार्थी इस पात्रता के दायरे में आते हैं, वे बिना देरी किए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवे बना Reel स्टूडियो, सड़क पर Birthday Party: सुबह पुलिस की कार्रवाई, दोपहर में फिर Reel वायरल, बिलासपुर की सड़कों पर नहीं थम रहा रीलबाजी का तमाशा
हाईवे बना Reel स्टूडियो, सड़क पर Birthday Party: सुबह पुलिस की कार्रवाई, दोपहर में फिर Reel वायरल, बिलासपुर की सड़कों पर नहीं थम रहा रीलबाजी का तमाशा
May 28, 2026
बिलासपुर, 28 मई 2027. बिलासपुर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब कानून और यातायात नियमों पर भारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योजना का मुख्य उद्देश्य

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष आरक्षण नीति का मुख्य उद्देश्य संगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर देना है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर या सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र भी बिना किसी वित्तीय बाधा के डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • कुल आरक्षित सीटें – 700
  • देशभर के मेडिकल कॉलेज – 20 ESIC मेडिकल कॉलेज
  • चयन का आधार – NEET UG मेरिट
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 21 जून 2026
  • अधिक जानकारी के लिए esic.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

किसी भी प्रकार की शंका या विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी और अभिभावक टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ESIC शाखा या राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है। श्रमायुक्त कार्यालय ने प्रदेश के सभी श्रमिक साथियों से विशेष अपील की है कि वे समय रहते इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी अपने योग्य व इच्छुक बच्चों तक पहुंचाएं और अंतिम तिथि से पहले अधिक से अधिक आवेदन करवाकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं; पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं; पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
May 28, 2026
रायपुर, 28 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब देश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान गढ़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *