Trending
Chhattisgarh News; पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर
रायपुर, 28 मई 2026. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई की हालत बिगड़ गई है. उन्हें गंभीर हालत में रायपुर एम्स के MICU में भर्ती कराया गया है. जनरल मेडिसिन विभाग की निगरानी में उनका इलाज जारी है. मेडिसिन, पल्मोनरी और नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है.
लकवा और याददाश्त की बीमारी से जूझ रही तीजन बाई
पंडवानी को देश-विदेश में अलग पहचान दिलाने वाली, पद्म विभूषण से सम्मानित गायिका तीजन बाई की एक बार फिर तबियत बिगड़ी है. जिसके बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है. बता दें तीजन बाई पिछले तीन साल से लकवा और याददाश्त की बीमारी से जूझ रही हैं. बीते साल नवंबर में जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ा था, जब पीएम ने कॉल करके उनका हालचाल जाना था.
ये खबर भी पढ़ें…

CG-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद 7 फेरे लेंगे विधायक; VIP संस्कृति छोड़ के करेंगे सामूहिक शादी, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद
May 28, 2026
बेमेतरा, 28 मई 2026. बेमेतरा में जनहितकारी योजनाओं को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिलने जा रही...
कौन हैं तीजन बाई?
- तीजन बाई छत्तीसगढ़ की माटी की पहचान बन चुकी हैं.
- तीजन बाई का जन्म 8 अगस्त 1956 को दुर्ग जिले के पाटन अटारी गांव में हुआ था.
- जन्म वाले दिन तीज होने के कारण उनका नाम तीजन रखा गया.
- उन्होंने पंडवानी गायन को नई पहचान दी है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस लोक कला को प्रस्तुत करके दुनिया बताया है.
- साल 1980 में उन्होंने सांस्कृतिक राजदूत के तौर पर इंग्लैंड, फ्रांस, स्विटजरलैंड, जर्मनी, तुर्किये, माल्टा समेत कई देशों की यात्राएं की.
- कई पुरस्कारों से सम्मानिक की जा चुकी हैं, जिनमें साल 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2019 में पद्म विभूषण जैसे सम्मान शामिल हैं.
- उन्होंने पंडवानी की कपालिक शैली को चुना और इस विधा में गाने वाली पहली महिला लोकगायिका बन गईं.
- पिछले साल (2025) तीजनबाई का स्वास्थ्य ठीक ना होने पर उनका हालचाल जानने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बातचीत की थी और हालचाल जाना था.










