Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार एकमुश्त दे रही 6 हजार रुपए, अब तक 72 करोड़ रुपए जारी, आज ही करें अप्लाई
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की महतारी वंदन योजना के साथ-साथ केंद्र की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) भी महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बन रही है। इस योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि गर्भावस्था के दौरान सही पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
दरअसल प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के पात्र हितग्राही को सरकार एकमुश्त 6 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित कर रही है। जिसका उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे गर्भावस्था के दौरान अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य का उचित ध्यान रख सकें। यह योजना क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे किया जाएगा, आइए जानते हैं।

PM Matru Vandana Yojana: क्या है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत सरकार श्रमिक पति की गर्भवती पत्नी या खुद गर्भवती निर्माण कारीगर और उसके शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आर्थिक मदद की जाती। योजना के माध्यम उन्हें सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा दिया जाता है। वहीं इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने लिया है। वहीं केंद्र की योजना के तेजी से क्रियान्वयन और शिकायतों का त्वरित निदान कर छत्तीसगढ़ ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।
अब तक 5,40,624 महिलाओं को मिला लाभ
जारी रैंकिंग के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 30 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों की दर मात्र 7.07 प्रतिशत और लंबित शिकायत दर 4.96 प्रतिशत दर्ज की गई है। ( Chhattisgarh govt scheme ) वहीं तीन वर्षों के आंकड़ों को देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत कुल 5,98,947 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिनमें से 5,40,624 को स्वीकृति दे दी गई।

तीन किस्तों में दी जाती है राशि
गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान और उससे पूर्व पौष्टिक आहार व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार इस योजना के तहत 5 हजार रुपये और दूसरी बेटी के जन्म पर एकमुश्त 6 हजार रुपये देती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के समय 1,000 रुपये, 6 माह बाद 2,000 रुपये और बच्चे के जन्म, पंजीकरण और टीकाकरण के बाद 2,000 रुपये का भुगतान किया जाता है। इसका मकसद संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना और शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
आर्थिक सहायता समय पर मिला संबल

योजना के प्रावधानों के अनुरूप निशा पटेल को दो किश्तों में कुल 5 हजार रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। प्रथम किश्त के रूप में 3 हजार रूपए गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण और शर्तों की पूर्ति पर इस राशि का उपयोग उन्होंने पौष्टिक फल, दूध और दवाओं के लिए किया। द्वितीय किश्त 2 हजार रूपए शिशु के जन्म और प्रथम चक्र के टीकाकरण के बाद सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया।

योजना का उद्देश्य
- गर्भवती महिलाओं को पोषण और आराम के लिए आर्थिक सहायता देना
- गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देना
- कुपोषण और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करना
कौन लाभ ले सकता है?
- 19 वर्ष या उससे अधिक आयु की गर्भवती महिलाएं
- पहली जीवित संतान के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं
- आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण आवश्यक होता है।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मातृ एवं शिशु सुरक्षा (MCP) कार्ड
- गर्भावस्था पंजीकरण प्रमाण
- बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र (अंतिम किस्त के लिए)
आवेदन कैसे करें?
- नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर
- कुछ राज्यों में ऑनलाइन आवेदन सुविधा भी उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- फॉर्म कैसे भरें
- पैसा स्टेटस कैसे चेक करें
- महाराष्ट्र/मुंबई में आवेदन कहाँ करें
इस योजना के तहत मिलने वाली राशि और शर्तें इस प्रकार हैं:
- पहला बच्चा: पहले जीवित बच्चे के जन्म पर ₹5,000 की आर्थिक सहायता दो किस्तों में दी जाती है (गर्भावस्था का पंजीकरण और प्रसव पूर्व जांच पर)।
- दूसरा बच्चा (बालिका होने पर): यदि दूसरा बच्चा लड़की है, तो ₹6,000 की सहायता एकमुश्त प्रदान की जाती है।
मोबाइल से PMMVY स्टेटस चेक करने का आसान तरीका:
यह वेबसाइट खोलें:
PMMVY Official Portal
ऊपर “Citizen Login” पर दबाएँ।
अपना मोबाइल नंबर डालें।
मोबाइल पर आया OTP भरें।
लॉगिन होने के बाद: “Track Status” या “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।
अब आपका स्टेटस दिख जाएगा:
Pending
Approved
Payment Sent
Rejected आदि।
अगर पैसा आया या नहीं देखना है, तो यह खोलें: PFMS Payment Status और अगर Application ID नहीं है, तो कई मामलों में मोबाइल नंबर से भी स्टेटस देखा जा सकता है।










