LIVE UPDATE
Trending

बंगाल चुनाव से पहले रेलवे का बड़ा प्लान, बिलासपुर जोन से चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें

बिलासपुर, 18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक हलचल तेज है, वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भी बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बिलासपुर जोन से होकर करीब 16 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।

हालांकि रेलवे इन ट्रेनों को “समर स्पेशल” के रूप में चला रहा है, लेकिन इनके संचालन की टाइमिंग को देखते हुए यह साफ है कि चुनावी जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से कई ट्रेनें मतदान से ठीक 2 से 4 दिन पहले चलाई जाएंगी, ताकि दूसरे राज्यों में रह रहे लोग आसानी से अपने गृह राज्य पहुंच सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-युवक ने बीच सड़क खुद को लगाई आग, 80% तक झुलसा….हालत बेहद नाजुक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
CG-युवक ने बीच सड़क खुद को लगाई आग, 80% तक झुलसा….हालत बेहद नाजुक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
April 18, 2026
बिलासपुर, 18 अप्रैल 2026। न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने उन रूट्स पर विशेष फोकस किया है, जहां बंगाल के लोगों की संख्या अधिक है।

पुणे, मुंबई, गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार से जुड़ी ट्रेनों के जरिए यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। बिलासपुर जोन के दुर्ग, गोंदिया और इतवारी रूट से संचालित ट्रेनें स्थानीय यात्रियों के लिए खास अहमियत रखेंगी। वहीं पटना और रक्सौल की दिशा में भी ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे उत्तर भारत के यात्रियों को राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नकली सिगरेट सिंडिकेट का भंडाफोड़: ITC ब्रांड के नाम पर खेल, लाखों का माल जब्त, सप्लायर गिरफ्तार
CG-नकली सिगरेट सिंडिकेट का भंडाफोड़: ITC ब्रांड के नाम पर खेल, लाखों का माल जब्त, सप्लायर गिरफ्तार
April 18, 2026
बिलासपुर, 18 अप्रैल 2026। शहर में ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने खुलासा किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा, पहले से रद्द की गई कुछ ट्रेनों को भी दोबारा शुरू किया गया है। चुनाव से पहले रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप: अगले 10 दिन और बढ़ेगी तपिश, कई जिलों में लू की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप: अगले 10 दिन और बढ़ेगी तपिश, कई जिलों में लू की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
April 18, 2026
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने इस साल अप्रैल के मध्य में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles