LIVE UPDATE
Trending

CG-रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा; सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत, एक की हालत गंभीर, लापरवाही के आरोप के बाद बवाल

Raipur: राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया. जहां अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से मौत हो गई. वहीं एक अन्य सफाईकर्मी की हालत गंभीर है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, टैंक के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी, जिसकी चपेट में आते ही तीनों सफाईकर्मी बेहोश हो गए. जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी जान जा चुकी थी. इस हादसे में अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और सत्यम कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सफाईकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल के बाहर जमकर हुआ हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल के बाहर चीख-पुकार और हंगामा देखने को मिला. परिजनों के इस दर्दनाक दृश्य ने माहौल को और भी भावुक बना दिया. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा.

वहीं हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. इससे परिजन और ज्यादा आक्रोशित हो गए. परिजनों और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बन गई. अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

ये खबर भी पढ़ें…
तरबूज खाने से बच्चे की मौत; 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल
तरबूज खाने से बच्चे की मौत; 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल
May 12, 2026
रायपुर, 11 मई 2026/ जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक बच्चे की मृत्यु तथा 3...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना सुरक्षा उपकरणों के कराया जा रहा था काम

मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सफाईकर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवरेज टैंक में उतारा गया. परिजनों का आरोप है कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टल सकता था. इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई.

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
भाजपा की दो दिवसीय अहम बैठकें आज और कल, शिवप्रकाश देंगे मार्गदर्शन; कार्ययोजना और राजनीतिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा
May 12, 2026
रायपुर, 12 मई 2026 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 मई को शाम 6 बजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles