LIVE UPDATE

CG में पेट्रोल ₹1 सस्ता:  छत्तीसगढ़ में आज से पेट्रोल एक रुपया लीटर सस्ता, टोल ₹15 तक महंगा



विष्णु देव सरकार ने बजट  में  की थी घोषणा


रायपुर 1 अप्रैल 2025/ विष्णुदेव साय सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दाम में कटौती करते हुए नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पेट्रोल प्रति लीटर 1 रुपए सस्ता करने की घोषणा की है, जो 31 मार्च को आधी रात से लागू हो गई है। इसके साथ ही रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत घटकर 100.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यह कटौती प्रदेशवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है। पेट्रोल की कीमत घटने से राज्य के आम लोगों को राहत मिलेगी। वहीं राज्य सरकार को राजस्व का घाटा होगा। वहीं, वाणिज्यक कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोग बढ़ने से राजस्व नुकसान की भरपाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR और विभागीय जांच
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR और विभागीय जांच
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026/ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025-26 के बजट में जनता को राहत देने पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा। इसके पहले सरकार ने बल्क में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है।

टोल ₹15 तक महंगा:

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में हीरों की चमक: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक से मिले 5 हीरे, प्रदेश में निवेश और रोजगार की नई उम्मीद
छत्तीसगढ़ में हीरों की चमक: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक से मिले 5 हीरे, प्रदेश में निवेश और रोजगार की नई उम्मीद
June 23, 2026
रायपुर, 23 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लेकर एक बड़ी और उत्साहजनक उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ने से सफर महंगा भी होगा। ये बढ़ोतरी 5 रुपए से 15 रुपए तक होगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

प्रदेश में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो रहा है। दूसरी ओर, PAN से आधार लिंक नहीं करने पर फाइन लगेगा, जिससे टैक्सपेयर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: नकल के एवज में रिश्वत मांगने वाली महिला कर्मचारी सस्पेंड, वीडियो सामने आने पर लिया कड़ा एक्शन
कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: नकल के एवज में रिश्वत मांगने वाली महिला कर्मचारी सस्पेंड, वीडियो सामने आने पर लिया कड़ा एक्शन
June 23, 2026
कोरबा, 23 जून 2026. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। कटघोरा तहसील कार्यालय में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp