LIVE UPDATE

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र, सड़क सुधार और निर्माण की मांग

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अंबिकापुर-सूरजपुर-बैकुंठपुर-मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) को दो लेन से फोर लेन में विस्तारित करने और इस मार्ग पर अंबिकापुर (जिला सरगुजा) के गांधी चौक से लेकर सूरजपुर जिले के पार्वतीपुरम गांव स्थित कुम्दा मोड़ तक बने बड़े-बड़े गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने का आग्रह किया है।

मंत्री राजवाड़े ने पत्र में लिखा है कि इन गड्ढों के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है और कई घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बार-बार इस समस्या को उनके सामने रखा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा, इस कार्य के लिए मैं और समस्त क्षेत्रवासी सदैव आपके आभारी रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रांसफर पर रोक: विशेष परिस्थितियों में ही CM की मंजूरी से मिलेगा स्थानांतरण, इस वजह से जारी हुआ आदेश
CG-ट्रांसफर पर रोक: विशेष परिस्थितियों में ही CM की मंजूरी से मिलेगा स्थानांतरण, इस वजह से जारी हुआ आदेश
April 29, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 29 अप्रैल 2026। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने अहम प्रशासनिक निर्णय लिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री राजवाड़े ने इसके साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, को भी पत्र लिखकर एनएच-43 पर गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, जनता की समस्या को समझना और उसे हल करना हमारी प्राथमिकता है। डबल इंजन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में कोई देरी नहीं होने देगी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
April 30, 2026
जीपीएम, 30 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा नवीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न नहीं होने देगी। क्षेत्र के विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए, वह जनता की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
April 30, 2026
बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित 2000 करोड़ रुपये के सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles