LIVE UPDATE

आयुष्मान भारत योजना : प्रदेश में अब तक आठ हजार से अधिक मरीजों का ईलाज, पहले नम्बर पर रायपुर, दूसरे नंबर पर बिलासपुर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लगभग दस दिनों के अंतराल में प्रदेश में अब तक आठ हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया गया है। रायपुर जिला योजना के तहत इलाज में प्रथम स्थान पर है और बिलासपुर जिला दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिले बस्तर संभाग के नारायणपुर और सरगुजा संभाग के सूरजपुर जैसे दूरस्थ अंचलों में भी योजना के तहत मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश की शासकीय अस्पतालों मे अब तक 2500 से अधिक क्लेम आयुष्मान योजना के लिए किए गए है और निजी अस्पतालों ने 5500 से अधिक क्लेम किये है। उल्लेखनीय है कि 16 सितम्बर 2018 से आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का पायलट प्रोजेक्ट प्रदेश मे शुरू किया गया।  23 सितम्बर 2018 को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों इसका शुभारंभ हुआ। अधिकारियों ने बताया कि योजना की शुरूआत होने के बाद से लगातार तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। दिल्ली की टीम इस पर विशेष नजर रखे हुए है। तकनीकी दिक्कतों को लेकर अस्पतालों से कुछ सुझाव भी आ रहे हैं।

इन सुझावों के हिसाब से साफ्टवेयर में लगातार सुधार किया जा रहा है। इसका सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे है। तकनीकी दिक्कतों के लगातार दूर होने व योजना के प्रति लोगो का रूझान से है कि उपचार लाभ लेने वालो की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आने वाले 8 से 10 दिनों में दावों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। आयुष्मान योजना में आयुष्मान मित्र के द्वारा योजना की जानकारी दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यूनाईटेड इंडिया बीमा कंपनी द्वारा इस सप्ताह दस हजार क्लेम के लिए 6 करोड़ 25 लाख रूपये का भुगतान चिकित्सालयों को किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles