कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की हेड दिव्या स्पंदना ने किया PM मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट, देशद्रोह का मामला दर्ज


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करना कांग्रेस की पूर्व सांसद और पार्टी की सोशल मीडिया संचालिका दिव्या स्पंदना को महंगा पड़ गया । दिव्या के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।
यह एफआईआर लखनऊ के अधिवक्ता रिजवान अहमद की तरफ से दर्ज कराई गई है। दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड की थी। उनके ट्वीट से बीजेपी नेताओं के साथ ही आमजन में भी असंतोष फैल गया। फिलहाल, पुलिस ने उनके ट्वीट का विवरण ढूंढना शुरू कर दिया है ।


दिव्या के खिलाफ लखनऊ के वकील सैयद रिजवान अहमद ने मामला दर्ज कराया है, अहमद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘ट्वीट अपमानजनक था, प्रधानमंत्री भारत गणराज्य और इसकी संप्रभुता के प्रतिनिधि हैं, इसलिए यह (ट्वीट) राष्ट्र के लिए दुर्भाग्य है और अवमानना भी, हमने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है |
अहमद लखनऊ के विवेकखंड इलाके में रहते हैं, उनकी तहरीर पर मंगलवार को दिव्या के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है, दिल्ली की दिव्या ने सोमवार दोपहर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया था, उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और उनकी आलोचना की थी, टि्वटर पर कई यूजर्स ने दिव्या को ट्रोल भी किया |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp