LIVE UPDATE

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 235 लीटर कच्ची शराब और दो स्कूटी की जब्त

रायपुर। महासमुंद जिले में मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित सघन जांच-पड़ताल के अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी को जब्त किया है। जब्त दोनों स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख 67 हजार रूपए है।

सरायपाली वृत्त की आबकारी टीम ने ग्राम बेलमुंडी में गश्त दौरान बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी सवार गूंज राम खूंटे एवं शिबो बरिहा को रोककर तलाशी ली। स्कूटी में रखी बोरी में एवं डिक्की से 150 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जिसे जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी शिबो राम बरिहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जब कि तलाशी के दौरान गूंज राम खूंटे मौका देखकर फरार हो गया। इसकी तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर के टॉप टैक्स डिफॉल्टर्स बेनकाब: नगर निगम की हिट लिस्ट में गुंबर, टुटेजा, अग्रवाल समेत कई बड़े नाम, संपत्ति की होगी कुर्की…देखें लिस्ट
बिलासपुर के टॉप टैक्स डिफॉल्टर्स बेनकाब: नगर निगम की हिट लिस्ट में गुंबर, टुटेजा, अग्रवाल समेत कई बड़े नाम, संपत्ति की होगी कुर्की…देखें लिस्ट
March 30, 2026
बिलासपुर, 30 मार्च 2026. नगर निगम ने शहर के बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए टॉप डिफॉल्टर्स की सूची सार्वजनिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Suspend News: धान की अवैध बिक्री मामले में बड़ी कार्रवाई, सहायक समिति प्रबंधक समेत दो ऑपरेटर निलंबित, आदेश जारी

आबकारी विभाग की टीम ने स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एक्स 2384 में सवार करण जोल्हे एवं धर्मेंद्र खूंटे को रोककर तलाशी शुरू की। इसी दौरान दोनों गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। स्कूटी में रखे जूट बोरी एवं डिक्की की जाँच करने कुल 85 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब मिली, जिसे स्कूटी सहित जब्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),46(2)(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सरायपाली दरसराम सोनी, आरक्षक राज किशोर पाण्डेय, खिनीराम खुटे एवं कमल पटेल आदि शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
March 30, 2026
केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles