LIVE UPDATE

रायपुर में चली गोली : हाईपर क्लब के पार्किंग में 2 युवकों के बीच विवाद, गर्लफ्रेंड के चलते चल गई गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात गोली चलने का मामला सामने आया है. गर्लफ्रेंड के विवाद में दो युवकों के बीच गोली. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करते हुए फायरिंग कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, घटना थाना तेलीबांधा क्षेत्र
स्थित हाईपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड की है। शनिवार
10 फरवरी रात लगभग 1 1.30 बजे विकास अग्रवाल
निवासी गुधियारी रायपुर तथा रोहित तोमर निवासी
भाटागांव के बीच किसी पुराने प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद रोहित तोमर ने गुस्से में आकर विकास अग्रवाल पर हमला करते हुए उसके गाड़ी में तोड़-फोड़ करते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. ये देख विकास अग्रवाल ने भी रोहित तोमर के ऊपर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से
फायर कर दिया। हालांकि इस घटना में रोहित तोमर
को चोट नहीं लगी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके परASP लखन पटले के साथ नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव, सीएसपी क्राईम दिनेश सिन्हा व थाना तेलीबांधा और एसीसीयू की टीम पहुंची। रायपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि श्री नगर गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल ने हवाई फायरिंग की है. हॉयपर क्लब में रोहित तोमर नामक व्यक्ति से विवाद में गोली चली है. दोनों ही पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *