LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ के तीन सरकारी अस्पतालों को मिला ISO सर्टिफिकेट :  देश का दूसरा राज्य जहां कोल्ड चैन पॉइंट्स को मिला सर्टिफिकेट, CM साय ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के तीन अस्पतालों में वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए बनाए गए कोल्ड चैन पॉइंट्स हेतु आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कांकेर, कोंडागांव और नारायणुपर जिले के इन शासकीय अस्पतालों के कोल्ड चैन पॉइंट्स में अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक के उचित, सुरक्षित एवं अनुशंसित तापमान में वैक्सीन के भंडारण आदि की समीक्षा के बाद आईएसओ सर्टिफिकेट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूएनडीपी के तकनीकी सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर में वैक्सीन के रख-रखाव, भण्डारण आदि की व्यवस्था की जा रही थी। आईएसओ टीम द्वारा इन अस्पतालों में वैक्सीन और उससे संबंधित लॉजिस्टिक का प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और वास्तविक समय में स्टॉक अपडेट ऑनलाइन के साथ-साथ रिकॉर्ड की भी की जांच की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि आईएसओ की टीम ने इन अस्पतालों में दिन में दो बार तापमान की रिकॉर्डिंग और वेब-आधारित डेटा लॉगर की निगरानी करके गुणवत्ता वाले टीके की प्रभावकारिता का भी परीक्षण किया। इसके अलावा प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन के साथ कोल्ड चैन पॉइन्ट में अग्नि सुरक्षा जैसे प्रबंधन के विभिन्न पैमानों की जांच के उपरांत सभी पैरामीटर सही पाए जाने पर इन अस्पतालों को आईएसओ 9001ः2015 सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles