Trending

CG BREAKING NEWS : IT Raid – रायपुर और दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों मे IT की रेड…..बंसल ग्रुप समेत कई बिल्डर, ट्रांसपोर्टर के 20 ठिकानों पर चल रही है जांच


छत्तीसगढ़ के कई शहरों में आज आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आज सुबह रायपुर-दुर्ग-भिलाई समेत कई जिलों में आयकर विभाग ने दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्डर, ट्रासपोर्टर्स सप्लायर, फाइनेंस कारोबारियो के ठिकानो पर आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश दी है। इसके अलावा रायपुर में आर.के.रोड़वेज, स्वास्तिक ग्रुप के ठिकानों पर भी आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की है।

बता दें आज तड़के सुबह आयकर विभाग के अफसरों ने दुर्ग भिलाई में सप्लायर,फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी टीम में शामिल हैं। इसके साथ ही 70 सुरक्षाकर्मियो ने करीब 20 ठिकानो पर दबिश दी। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इन ठिकानों के अलावा बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में भी आयकर विभाग के अफसरों ने दबिश देकर छापेमारी की है। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp