Trending

DSP ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ किया रेप, फिर कहा- माफ कर दो वरना सुसाइड कर लूंगा…पूर्व सरपंच भी था शामिल


राजस्थान के कोटा में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है. कोटा के निलंबित डीएसपी विजय शंकर शर्मा और पूर्व सरपंच बद्री आर्य के खिलाफ महिला कॉन्सटेबल ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है. महिला पुलिसकर्मी ने एसपी को गत दिनों परिवाद पेश किया था जिसके बाद बोरखेड़ा थाने में निलंबित डीएसपी सहित एक अन्य के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल ने कुछ दिनों पहले एसपी को एक परिवाद पेश किया था कि कोटा ग्रामीण के निलंबित डीएसपी विजय शंकर शर्मा व एक अन्य ने उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. निलंबित डीएसपी विजय शंकर शर्मा व उनके साथी बद्री आर्य उसे वृंदावन व मथुरा ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस ने इस प्रकरण में विजय शंकर शर्मा व बद्री आर्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. विजयशंकर शर्मा को सितंबर माह में निलंबित कर दिया था. दूसरा आरोपी पूर्व सरपंच बताया जा रहा है. फिलहाल बोरखेड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन

विजयशंकर शर्मा पहले भी हो चुका है निलंबित
इटावा के डिप्टी एसपी रह चुके विजय शंकर शर्मा को सितम्बर माह में ही निलंबित कर दिया गया था. पुलिस महानिदेशक ने निलंबन के आदेश जारी किए थे. डीएसपी विजयशंकर शर्मा के आचरण को लेकर शिकायतें मिली थी. इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने शर्मा को निलंबित करने की कार्रवाई की थी.

वृंदावन में परिक्रमा भी कराई
पीड़िता ने 26 नवंबर को SP को दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर को ट्रेन से मथुरा पहुंची थी, जहां बद्री आर्य ने उसे रेलवे स्टेशन पर बुलाया. उनके साथ विजय शंकर शर्मा भी थे. दोनों डरा-धमका कर गाड़ी में बैठाकर जतीपुरा ले गए. परिक्रमा करवाया और उसे वृंदावन ले गए, जहां धर्मशाला में विजय शंकर ने रेप किया. 25 नवंबर को घर लौटकर विजय शंकर ने माफी मांगी और माफ नहीं करने पर सुसाइड की धमकी दी.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp