अटलजी का अस्थि कलश लेकर रायपुर पहुंचे भाजपाध्यक्ष कौशिक, निकाली जाएगी कलश यात्रा, त्रिवेणी संगम में करेंगे विसर्जित


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक रायपुर पहुंच चुके है | उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय भी मौजूद थी | मंत्री राजेश मूणत आएडीए के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित कई नेता ने उनकी अगुआई की इस दौरान भाजपा  के कई मंत्री नेता पदाधिकारी मौजूद थे | भाजपा कलश यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है,जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के कई  मंत्री नेता शामिल हो रहे है|

सभी जिलों में शोक सभा और कलश यात्रा निकलेगी

बीजेपी कार्यालय से मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कलश अस्थियां को सभी जिलाध्यक्षों को सौपेंगे | उसके बाद पूरे प्रदेश में  शोक सभा आयोजित की जाएगी उसके बाद कलश यात्रा निकालकर नदियों में अस्थियां विसर्जित की जाएगी | रायपुर के टाउनहाल में कल सुबह 9  बजे लोगों के दर्शन के लिए रखा जायेगा | फिर 11 बजे शोक सभा के बाद कलश को राजिम के लिए रवाना किया जायेगा इस यात्रा में में प्रदेश के कई मंत्री नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे |

मुख्यमंत्री त्रिवेणी में करेंगे अस्थियां विसर्जित
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अटल जी की अस्थियां को राजिम त्रिवेणी संगम में विसर्जित करेंगे | और कल अलग अलग जिलों से निकली कलश यात्रा राजिम पहुंचने के बाद शाम को 4  बजे शोक सभा आयोजित की गई गई है | ,शोक सभा के बाद अस्थियों को राजिम  त्रिवेणी संगम में विसर्जित किया जायेगा | मुख्यमंत्री  डॉ रमन सिंह के आलावा कई मंत्री नेता पदाधिकारी और विभिन्न सामाजिक संस्था से जुड़े लोग भी इस सभा में शामिल होंगे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp