बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के PA ओपी गुप्ता गिरफ्तार, नाबालिग से रेप का आरोप….FIR में लिखाया, अँटीजी मायके गई, तो ओपी अंकल ने किया बलात्कार…दो साल से कर रहे थे अनाचार


यौन प्रताड़ना का मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निजी सचिव ओ पी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । ओ पी गुप्ता के खिलाफ एक नाबालिग लड़की ने दो दिन पहले यौन प्रताड़ना का मामला महिला थाने में दर्ज कराया था । पीड़ित लड़की ने शिकायत ओ पी गुप्ता खिलाफ 3 साल से शोषण का आरोप लगाया है । , बताया जा रहा है कि नाबालिग ने एक एनजीओ के माध्यम से पुलिस में इस मामले की शिकायत की है, शिकायत के बाद महिला थाना ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ओपी गुप्ता को राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित निवास से हिरासत में लिया गया है, आरोपी का बयान लिया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है |

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की राजनांदगांव जिले के रहने वाली है और गरीब परिवार से तालुक रखती है, साल 2016 में लड़की और उसका पूरा परिवार ओपी गुप्ता के पास काम मांगने से सिलसिले में आया था, इस दौरान ओपी गुप्ता ने नाबालिग लड़की को अपने घर में रख लिया और परिवार से उसे पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने की बात कही | डॉ. रमन सिंह के निजी सहायक ओपी गुप्ता पर आरोप है कि उसे साल 2016 से लेकर 18 दिसंबर 2019 तक कई बार नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया है, बताया जा रहा है कि जब नाबालिग ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी फिर इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई, शिकायत मिलने के बाद बुधवार देर रात महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओपी गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है |

एफआईआर में नाबालिक ने कहा है
“मुझे ओपी अंकल पढ़ाई के लिए लेकर आए थे, इस दौरान घर में काम भी करना होता था, लेकिन 2016 में जब अँटीजी मायके गई, तो ओपी अंकल ने मेरे साथ बलात्कार किया, इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा | वे मुझे डराते धमकाते भी रहे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp