LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : IAS अफसरों के नौकरी छोड़ने का सिलसिला जारी…अब एक और सीनियर IAS छोड़ेंगी नौकरी, वीआरएस का आवेदन दिया

आइएएस अफसरों के नौकरी छोड़ने का क्रम जारी है। अब एक और सीनियर महिला आइएएस अधिकारियों ने समय से पहले नौकरी छोड़ने का मन बना लिया है | मध्य प्रदेश के 1987 बैच की सीनियर आईएएस व प्रशासन अकादमी की महानिदेशक गौरी सिंह नौकरी छोड़ेंगी । उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन कर दिया है। जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया। साथ ही उसे केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र काम करने वाली दुबई स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था में काम करेंगी। वे 31 दिसंबर के बाद अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (इरीना) से जुड़ने जा रही हैं।

इसी महीने उन्हें पोषण आहार व्यवस्था में बदलाव से जुड़ी फाइल पर अनुकूल रुख न दिखाने और सरकार से बिना चर्चा के पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू करने के कारण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया था। यह माना जा रहा था कि वे इससे खफा हैं। सिंह मप्र आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष भी हैं । अपर मुख्य सचिव गौरी सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा भी काफी समय से चल रही थी ।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्मीद जताई जा रही थी कि केंद्र सरकार में सचिव के वे सूचीबद्ध हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर आरक्षण की प्रक्रिया का उन्होंने कार्यक्रम जारी कर दिया । उनके करीब रहे आईएएस अधिकारियों का कहना है कि तबादले से वे नाखुश थीं। सीएम तक भी उन्होंने अपनी बात पहुंचा दी थी। इसके बाद भी जब ट्रांसफर आदेश में परिवर्तन की कोई गुंजाइश नजर नहीं आई तो उन्हें छह दिन पहले वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया।

गौरी सिंह ने वीआरएस आवेदन में कहा है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक एजेंसी के साथ काम करने जा रही हैं। उन्हें अच्छा ऑफर मिला है, इसलिए वे जाना चाहती हैं। राज्य सरकार इस पर अपनी सहमति दे। गौरी सिंह की अभी तीन साल ग्यारह महीने की सेवा बाकी है। वे 11 नवंबर 2023 को सेवानिवृत्त होने वाली हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंजूरी दे दी गई है

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती के मीडिया को दिए बयान के अनुसार,  गौरी सिंह ने वीआरएस का आवेदन किया है, जिसे मंजूरी दे दी गई है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय एजेंसी में अच्छा ऑफर है, इसलिए वे जा रही हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *