CM भूपेश बघेल अब ‘‘लोक-वाणी‘‘ के जरिए भी जनता से होंगे मुखातिब, हर माह के दूसरे रविवार को जनता की बात अब सीधे होगी मुख्यमंत्री के साथ


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए शुरू कर रहें हैं – ‘‘लोक-वाणी‘‘। मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोक-वाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से सुबह 10ः30 बजे से 10ः55 बजे तक किया जाएगा ।

लोकवाणी के जरिए प्रदेश की जनता की बात अब सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी। पहले प्रसारण का विषय ‘‘खेती एवं ग्रामीण विकास’ रखा गया है । इस विषय पर प्रदेश की जनता भी अपनी बात और राय साझा करेगी। लोग अपनी बात आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502 और 2430503 पर आगामी 31 जुलाई, एक और दो अगस्त को अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे के बीच रिकार्ड करा सकते है । जनता के विचार और मुख्यमंत्री की वाणी का पहला प्रसारण आगामी 11 अगस्त को सुबह 10ः30 बजे से 10ः55  बजे तक छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जाएगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp