रॉ अफसर VK जौहरी BSF के नए महानिदेशक नियुक्त, 1984 बैच के है IPS अफसर….रजनीकांत मिश्रा की लेंगे जगह


आईपीएस विवेक जोहरी को बीएसएफ के डीजी नियुक्त किया गया है, आईपीएस जोहरी मध्य प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, और इससे पहले भी वह केंद्र सरकार में ही प्रतिनियुक्ति पर थे, वो रिसर्च एंड एनालिसिस विंग में नंबर दो की हैसियत से काम कर रहे थे |

बता दें कि बीएसएफ का डायरेक्टर जनरल आरके मिश्रा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके चलते मध्यप्रदेश सरकार ने उनके जगह विवेक जोहरी को सीमा सुरक्षा बल के अगले प्रमुख के तौर पर चुना गया है |

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘वर्तमान में मंत्रिमंडलीय सचिवालय मं ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी वी.के. जोहरी की नियुक्ति सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के तौर पर की गई है |

आईपीएस विवेक जौहरी मध्यप्रदेश कैडर के 1984 बैच के अफसर हैं। आईपीएस अधिकारी जौहरी अभी खुफिया एजेंसी रॉ में विशेष सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने प्रदेश के मॉडल स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल की है। इसके बाद विवेक जौहरी ने आगे की पढ़ाई भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से पढ़ाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp